इस सूत्र के अनुसार, इस ऑपरेशन में कई दाएश आतंकवादी मारे गए और घायल हो गए जबकि कई अन्य भाग गए।
सीरियाई सेना का कहना है कि दाएश आतंकवादियों ने दैरुज़्ज़ोर के पश्चिमी रेगिस्तान में एक सैन्य चौकी को निशाना बनाया, जहाँ सीरियाई सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें कई दाएश आतंकवादी मारे गए और घायल हो गए, जबकि सीरियाई सेना के दो जवान मारे गए।
गौरतलब है कि सीरिया में आईएसआईएस के अवशेष आतंकवादी गतिविधियों के जरिए सीरियाई लोगों में डर और दहशत पैदा करने की कोशिश करते हैं।